[हाइकु] डॉ सरस्वती माथुर

SahityaShilpi

"भोर किरण!"
1
भोर किरण
सूरज का सृजन
धूप जीवन

2
नभ सागर
तैरती चांदनी सी
भोर किरण

3
धूप उड़ान
सूर्य की पहचान
भोर किरण

4
सूर्य कमल
भंवरे सी है बंद
भोर किरण

5
भोर किरण
तितलियों सी आती
पंख पसारे

6
स्व्सृजित सी
ज्वलित मशाल ले
धूप बनाती

7
पाखी सी उड़े
नव अरुणोदय
भोर किरण

8
सूर्य डाल पे
कोयल सी कूकती
भोर किरण

9
श्वेत वस्त्रों में
सजधज के निकले
भोर किरण

10
सूर्य गोद में
नवजात शिशु सी
भोर किरण


धूप

1
चंचल धूप
हवा घोड़े पे बैठ
उड़ती फिरे

2
जागा सूर्य तो
धोया था सुबह ने
धूप से मुंह

3
धूप गोरैया
फुदक आंगन में
चढ़ी मुंडेर पे

धूप किरणें
फेनिल लहरों में
स्नान करतीं

5
तपा आकाश
नभ से छिड़कता
धूप की बूँदें

6
धूप पतंग
साँझ के कंधे पर
अटक गयी

7
रात स्याही
भोर के कागज पे
धूप कलम

8
धूप की कूची
चित्रकारी करता
गर्मी का दिन

9
निठूर बड़े
गर्मी के दिन आये
धूप करारी

१०
धूप के मोती
तरु गले लटके
माला के जैसे
................................
===========

SahityaShilpi / Author & Editor

Has laoreet percipitur ad. Vide interesset in mei, no his legimus verterem. Et nostrum imperdiet appellantur usu, mnesarchum referrentur id vim.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Coprights @ 2016, Blogger Template Designed By Templateism

Distributed By Gooyaabi Templates